[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरीय निकाय चुनाव-2026 : सीकर जिले में नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम दिन 2,028 नामांकन पत्र दाखिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगरीय निकाय चुनाव-2026 : सीकर जिले में नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम दिन 2,028 नामांकन पत्र दाखिल

1,729 अभ्यर्थियों ने पेश की दावेदारी, नगर परिषद सीकर में सर्वाधिक 337 नामांकन पत्र हुए जमा

सीकर : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 14 नगर निकायों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को रही। अंतिम दिन कुल 2,028 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि 1,729 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

अंतिम दिन निकायवार प्राप्त नामांकन पत्रों के अनुसार नगर परिषद सीकर में सर्वाधिक 337 नामांकन पत्र (293 अभ्यर्थी) ने दाखिल किये। इसके अलावा लोसल में 185 (153 अभ्यर्थी), लक्ष्मणगढ़ में 181 (144 अभ्यर्थी), दांता में 181 (147 अभ्यर्थी), फतेहपुर में 170 (142 अभ्यर्थी), अजीतगढ़ में 161 (126 अभ्यर्थी), श्रीमाधोपुर में 152 (120 अभ्यर्थी), नीमकाथाना में 118 (118 अभ्यर्थी), खाटूश्यामजी में 118 (108 अभ्यर्थी), पलसाना में 117 (102 अभ्यर्थी), खंडेला में 91 (89 अभ्यर्थी), रामगढ़ शेखावाटी में 78 (61 अभ्यर्थी), रींगस में 76 (63 अभ्यर्थी) तथा धोद में 63 नामांकन पत्र (63 अभ्यर्थी) ने दाखिल किए।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर 2026 को, अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतिकों का आवंटन किया जाएगा।

Related Articles