नगरपालिका चुनाव: धोद में पुलिस का फ्लैग मार्च:सुरक्षा व्यवस्था परखी, बंद CCTV कैमरों पर थानाधिकारी ने जताई चिंता
नगरपालिका चुनाव: धोद में पुलिस का फ्लैग मार्च:सुरक्षा व्यवस्था परखी, बंद CCTV कैमरों पर थानाधिकारी ने जताई चिंता
धोद : धोद पुलिस ने आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व धोद थानाधिकारी कमल पूरी गोस्वामी ने किया। पुलिस बल मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने और बिना किसी डर के मतदान करने का संदेश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और चुनावी माहौल में शांति व सौहार्द बनाए रखना था।
मार्च के दौरान थानाधिकारी कमल पूरी गोस्वामी ने कस्बे की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण में नगर पालिका क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। चुनावी सुरक्षा और निगरानी के लिए इसे गंभीर मानते हुए संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति पर भी ध्यान दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2347737


