श्रीमाधोपुर बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा:लंबित मुकदमों की कार्य योजना Phase-VI रद्द करने की मांग
श्रीमाधोपुर बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा:लंबित मुकदमों की कार्य योजना Phase-VI रद्द करने की मांग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर बार एसोसिएशन ने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण हेतु राजस्थान उच्च कोर्ट द्वारा जारी कार्य योजना Phase-VI को रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को बार एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया।
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमाधोपुर रविकान्त जिन्दल को यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर के मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित था। इसमें 11 अगस्त 2026 को राजस्थान उच्च कोर्ट जोधपुर द्वारा जारी लंबित मुकदमों के निस्तारण संबंधी कार्य योजना Phase-VI को निरस्त करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, रामावतार सैनी प्रथम, पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल कुड़ी, अनिल यादव, महावीर पारीक, झाबरमल भारणी, पूर्व अध्यक्ष सांवरमल महला, रामजीलाल दूधवाल, सुदेश सामोता, सुभाष गुप्ता, कमल वर्मा, पूरणमल शर्मा, दिलीप मंगावा, हनुमान सामोता, रक्षपालदास स्वामी, राजेंद्र शर्मा, वेणु कुड़ी और झाबरमल बाजिया सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347694


