[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-पानीपत : बृजभूषण Vs रेसलर्स विवाद:4 महिला पहलवानों ने ऑडियो-वीडियो सबूत दिए, दिल्ली पुलिस बोली- यौन शोषण साबित करने के लिए काफी नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलराज्यहरियाणा

हरियाणा-पानीपत : बृजभूषण Vs रेसलर्स विवाद:4 महिला पहलवानों ने ऑडियो-वीडियो सबूत दिए, दिल्ली पुलिस बोली- यौन शोषण साबित करने के लिए काफी नहीं

बृजभूषण Vs रेसलर्स विवाद:4 महिला पहलवानों ने ऑडियो-वीडियो सबूत दिए, दिल्ली पुलिस बोली- यौन शोषण साबित करने के लिए काफी नहीं

हरियाणा-पानीपत : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 6 महिला पहलवानों में से 4 ने दिल्ली पुलिस को ऑडियो और विजुअल सबूत मुहैया कराए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि दोनों शिकायतकर्ता ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए, जो बृजभूषण के खिलाफ उनके आरोपों को साबित कर सकें।

पुलिस को 2 महिला रेसलर, एक इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच ने पहलवानों के समर्थन में गवाही दी है। उसको आधार बनाकर पुलिस 15 जून को चार्जशीट पेश करेगी। इस मामले में केस की धाराओं के लिए एडवाइजरी ली जा रही है। 15 को बालिग पहलवानों के केस में दिल्ली पुलिस चार्जशीट पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक नाबालिग पहलवान के केस में पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। नाबालिग पहलवान यौन शोषण के आरोप वापस ले चुकी है।

कल हरियाणा बंद, दिल्ली में फल-सब्जी सप्लाई नहीं होगी
कल खाप पंचायतों का हरियाणा बंद होगा। इस दौरान राज्य में रोड और ट्रेनें बंद रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली में फल-सब्जी की सप्लाई भी नहीं होगी। कुछ दिन पहले KMP एक्सप्रेसवे पर जनता संसद में खाप पंचायतों ने ये ऐलान किया था। वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा MSP समेत कुल 25 मांगें सरकार के आगे रखी गई हैं।

WFI चुनाव 4 जुलाई को, हरियाणा BJP अध्यक्ष हो सकते हैं उम्मीदवार
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। फेडरेशन ने सोमवार को इसका ऐलान किया। चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पहलवानों से मीटिंग में खेल मंत्री ने 30 जून तक चुनाव कराने का भरोसा दिया था।

बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे, इसलिए फेडरेशन के नियमों के अनुसार वे किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में BJP के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इसके बारे में औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

विनेश फोगाट बोलीं- आंदोलन पर 15 को ऐलान करेंगे

पहलवान विनेश फोगाट, संगीता फोगाट और साक्षी मलिक।
पहलवान विनेश फोगाट, संगीता फोगाट और साक्षी मलिक।

बृजभूषण और रेसलर्स विवाद में पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हम 15 जून को चार्जशीट आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में विनेश ने कहा- मैं प्रधानमंत्री की चुप्पी से दुखी हूं। जब पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात कर रहे थे तो वे फोन पर व्यस्त थे। उन्हें मेरी परेशानियां सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही पहलवानों से बात की थी। जिसमें भरोसा दिया था कि 15 जून को केस की चार्जशीट पेश होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22