अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित:आसाराम मेघवाल सरदारशहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत, शिक्षकों ने किया स्वागत
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित:आसाराम मेघवाल सरदारशहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत, शिक्षकों ने किया स्वागत
सरदारशहर : सरदारशहर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शाखा) खंड सरदारशहर की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह बैठक पीएमश्री टांटिया बालिका विद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली और नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कौशिक (रतनगढ़), वर्तमान अध्यक्ष आसाराम मेघवाल और पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
पिछली कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखा
बैठक में पूर्व अध्यक्ष आसाराम मेघवाल ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखा, जिसे अनुमोदित किया गया। इसके बाद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कौशिक ने नई ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें आसाराम मेघवाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित शिक्षकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
सक्रियता से काम करने का आह्लान
नई कार्यकारिणी में अनूप सिंह राठौड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीलम चौधरी को महिला उपाध्यक्ष, परमानंद स्वामी को मंत्री, संतोष मेघवाल को महिला मंत्री और मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विभिन्न सदस्य पदों पर शुभकरण स्वामी (अध्यापक सदस्य), आलोक सैनी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदस्य), संत कुमार बाना (प्राध्यापक सदस्य), बाबूलाल (उप प्रधानाचार्य सदस्य), ललित कुमार वर्मा (शारीरिक शिक्षक सदस्य), उर्मिला जाड़ीवाल (महिला शिक्षा सदस्य), कार्तिक लाटा (प्रयोगशाला सहायक सदस्य), ओमवीर सिंह (संस्कृत शिक्षक सदस्य), गंगाराम सुथार (सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य), महेंद्र कुमार पुरोहित (प्रबोधक सदस्य), हंसराज सारण (कंप्यूटर शिक्षक सदस्य) और प्रशांत शर्मा (पंचायत शिक्षक सदस्य) को मनोनीत किया गया। नव मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हमेशा विद्यार्थी और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों और मांगों को तत्परता से उठाता रहेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी से संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में शंकरलाल शर्मा,छगनलाल शर्मा,अरुण देराजश्री, कृष्ण गोपाल शर्मा,बाबूलाल,मनीष सेवदा,राजकुमार पालीवाल, आलोक सैनी, गंगाराम सुथार, संतोष मेघवाल, मनोज सैनी, मनोज सारस्वत (जिला महासमिति सदस्य, रतनगढ़) और बलदेव कालवा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश सांकृत्य ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2346229

