31 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर
विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर करेंगे आमजन की समस्याओं का समाधान
सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत 31 अगस्त को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को खण्डेला पंचायत समिति की ग्राम पंचाायत लोहरवाडा, दादियारामपुरा, नेछवा की ढहर का बास, लक्ष्मणगढ़ बलारा, खेडीराडान, नीमकाथाना की खादरा, कोटडा, धोद की बोसाणा, भढाढर पर फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343957


