[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासन की संवेदनशील पहल: 11 वर्षीय दिव्यांग सोनानी के घर पहुंची विभागीय टीम, उपलब्ध कराई व्हीलचेयर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रशासन की संवेदनशील पहल: 11 वर्षीय दिव्यांग सोनानी के घर पहुंची विभागीय टीम, उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

प्रशासन की संवेदनशील पहल: 11 वर्षीय दिव्यांग सोनानी के घर पहुंची विभागीय टीम, उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

गुड़ागौड़जी : दिव्यांग बालिका सोनानी की परेशानी की जानकारी मिलने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके घर पहुंचकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। विभागीय टीम ने 11 वर्षीय सोनानी को व्हीलचेयर प्रदान की, जिससे अब उसके लिए आवागमन और दैनिक गतिविधियां आसान हो सकेंगी।

उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अरविंद ओला के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. निखिल कुमार के निर्देशन में टीम सोनानी के घर पहुंची। अधिकारियों ने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली।

अधिकारियों के अनुसार सोनानी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है। टीम ने परिवार को विभाग की पात्र योजनाओं की जानकारी देते हुए जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

सोनानी की मां ने बताया कि बेटी पढ़ना चाहती है, लेकिन चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उसे स्कूल ले जाना परिवार के लिए मुश्किल था। व्हीलचेयर मिलने के बाद अब उसकी पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद बढ़ी है। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक गुगनराम और कनिष्ठ लेखाकार प्रशांत की भी भूमिका रही। विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने से परिवार को राहत मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker