पाटन में खेल मैदान पर मिला युवक का शव:चेहरे पर मिले चोट के निशान, मैदान में खेल रहे बच्चों को मिला
पाटन में खेल मैदान पर मिला युवक का शव:चेहरे पर मिले चोट के निशान, मैदान में खेल रहे बच्चों को मिला
पाटन : पाटन क्षेत्र के रामपुरा स्थित खेल मैदान में रविवार को एक युवक का शव मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मैदान में खेल रहे बच्चों को मिला शव
गांव के बीच स्थित इस खेल मैदान में खेलने आए बच्चों ने सबसे पहले शव देखा। बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पाटन पुलिस के एएसआई मोहनलाल स्वामी ने बताया कि शव को पाटन के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान गांव के ही सहीराम (40) के रूप में हुई है।
चेहरे पर मिले चोट के निशान
मृतक सहीराम के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, हालांकि युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343779


