[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में टाइल्स मिस्त्री का शव मिला:औद्योगिक क्षेत्र में शराब ठेके पास पड़ा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में टाइल्स मिस्त्री का शव मिला:औद्योगिक क्षेत्र में शराब ठेके पास पड़ा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नीमकाथाना में टाइल्स मिस्त्री का शव मिला:औद्योगिक क्षेत्र में शराब ठेके पास पड़ा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नीमकाथाना : नीमकाथाना के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक टाइल्स मिस्त्री का शव शराब की ब्रांच के पास लहूलुहान हालत में मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर परिजन उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर पर चोट के निशान, नाक से खून बह रहा था

मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुल्तान कुमावत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुल्तान टाइल्स मिस्त्री था और किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र गया था। उसका शव शराब ठेके से करीब 40 मीटर आगे मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के साथ नाक से भी खून बह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कपिल जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों ने सुल्तान की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles