पलसाना नगरपालिका चुनाव- कल सभी 20 वार्डों में नामांकन:31 अगस्त को आखिरी दिन, पार्टियों की सूची का इंतजार
पलसाना नगरपालिका चुनाव- कल सभी 20 वार्डों में नामांकन:31 अगस्त को आखिरी दिन, पार्टियों की सूची का इंतजार
पलसाना : नवगठित पलसाना नगरपालिका के पहले निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 31 अगस्त को नगरपालिका के सभी 20 वार्डों में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। यह नामांकन का अंतिम दिन है।
नामांकन के अंतिम दिन कई दावेदार चुनावी मैदान में उतरेंगे। इनमें कुछ प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों के टिकट पर फॉर्म भरेंगे, जबकि टिकट नहीं मिलने वाले दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक सभी वार्डों के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं की है।
दावेदारों और उनके समर्थकों की नजर पार्टियों की वार्डवार सूची पर टिकी हुई है। सूची जारी होने के बाद कई वार्डों में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है। भाजपा की ओर से वार्ड 4 से नंदलाल बिजारिया, वार्ड 6 से सीमा देवी शर्मा, वार्ड 11 से माया देवी कुमावत और वार्ड 15 से रामावतार शर्मा के नाम चर्चा में हैं।
कांग्रेस की ओर से फिलहाल वार्ड 5 से सागरमल कटारिया का नाम सामने आया है। अन्य वार्डों में पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में वार्ड 4 से दिवेश कुमावत और वार्ड 15 से बनवारीलाल शर्मा और राधा कंवर के नाम भी सामने आए हैं। इससे इन वार्डों में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343609

