[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चनाना बस स्टैंड की इंटरलॉक सड़क धंसी, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चनाना बस स्टैंड की इंटरलॉक सड़क धंसी, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

चनाना बस स्टैंड की इंटरलॉक सड़क धंसी, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

चनाना : बस स्टैंड पर हाल ही में बनी इंटरलॉक सड़क धंसने से दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदार नरोत्तम गजराज ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया। सड़क धंसने से दुकानों के आगे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार बस स्टैंड पर सड़क निर्माण कार्य करीब नौ माह से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। सड़क किनारे बनी करीब ढाई से तीन फीट चौड़ी इंटरलॉक सड़क भी जमीन में धंस गई है। ग्रामीणों ने धंसी सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने और अधूरे मुख्य सड़क कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की। इस दौरान विजेन्द्र सिंह, शिशराम, रघुवीर सिंह, मनरूप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker