[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद दलीप थाकन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद दलीप थाकन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शहीद दलीप थाकन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं : अणगासर गांव स्थित शहीद दलीप कुमार थाकन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शहीद दलीप कुमार थाकन की पुण्यतिथि मनाई गई। अतिथियों और शहीद के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी और अध्यक्षता पूर्व पार्षद महेश जीनगर ने की। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहीद के पिता इंद्राज सिंह थाकन ने विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किए। कार्यक्रम में शहीद की माता नारायणी देवी, वीरांगना सुनीता थाकन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles