[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी नगरपालिका में दूसरे दिन 66 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:विद्याविहार में भी हुए 22 नामांकन; 31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी नगरपालिका में दूसरे दिन 66 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:विद्याविहार में भी हुए 22 नामांकन; 31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन

पिलानी नगरपालिका में दूसरे दिन 66 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:विद्याविहार में भी हुए 22 नामांकन; 31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन

पिलानी : पिलानी में निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पिलानी और विद्याविहार नगरपालिकाओं के लिए कुल 88 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें पिलानी नगरपालिका के 66 और विद्याविहार नगरपालिका के 22 नामांकन शामिल हैं। नामांकन के साथ ही दोनों नगरपालिकाओं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

समर्थकों की भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। कार्यालयों के बाहर दिनभर भीड़ और गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का जाब्ता तैनात किया गया था।

समर्थकों की भीड़ और वाहनों को कार्यालय परिसर से बाहर ही रोक दिया गया। प्रत्याशी के साथ केवल दो प्रस्तावकों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। इससे नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।

जांच के बाद आरओ के समक्ष जमा हुए पर्चे

नामांकन पत्रों की जांच के लिए प्रशासन की ओर से विशेष टीम गठित की गई थी। दस्तावेजों की जांच के बाद पिलानी नगरपालिका के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार सोनू आर्य के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

वहीं विद्याविहार नगरपालिका के लिए सूरजगढ़ तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रवण सिंह के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।

दोनों नगरपालिकाओं में नामांकन की स्थिति : पिलानी – 66, विद्याविहार – 22 कुल 88 नामांकन

31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन

निकाय चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल करने का मौका है। अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपखंड कार्यालय में नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। दोपहर 3 बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि रहेगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker