[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चूरू में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चूरू में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चूरू में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। भारत सरकार और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार जिला खेल विभाग की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ खेल स्टेडियम सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि 27 अगस्त को तीरंदाजी और बास्केटबॉल, जबकि 29 अगस्त को टेबल टेनिस की प्रतियोगिता चूरू के खेल स्टेडियम में और हॉकी प्रतियोगिता गाजुवास, तारानगर में आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला खेल अधिकारी ने कहा कि खेल केवल जीत और पदक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।

इस अवसर पर खेल प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं देश के लिए उनके योगदान को याद किया। साथ ही युवाओं को खेलों से जुड़ने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles