[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीर्ति चक्र विजेता हरिसिंह पायल का 35वां शहादत दिवस:माता और वीरांगना का किया गया सम्मान; कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कीर्ति चक्र विजेता हरिसिंह पायल का 35वां शहादत दिवस:माता और वीरांगना का किया गया सम्मान; कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए

कीर्ति चक्र विजेता हरिसिंह पायल का 35वां शहादत दिवस:माता और वीरांगना का किया गया सम्मान; कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए

चिड़ावा : श्यामपुरा मैनाना स्थित शहीद हरिसिंह पायल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कीर्ति चक्र विजेता नायक हरिसिंह पायल का 35वां शहादत दिवस गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने वीर शहीद के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने नायक हरिसिंह पायल के अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

शहीद की माता और वीरांगना पत्नी का किया सम्मान

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद चिड़ावा इकाई की ओर से शहीद हरिसिंह पायल की माता चांदकौर और वीरांगना भगवती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें परिषद का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। शहीद की तीनों बेटियों डॉ. सरोज पायल, सुभिता (यूडीसी) और सुनीता (लैब टेक्नीशियन) को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान दिया गया।

कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए

नायक हरिसिंह पायल 29 अगस्त 1991 को कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया और बाकी आतंकवादियों को मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। आतंकवादी मौके पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छोड़कर भाग गए थे। उनकी असाधारण बहादुरी और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया।

पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद चिड़ावा इकाई के कैप्टन कुलदीप सिंह मान, कैप्टन मुस्तफा खान, सूबेदार दारा सिंह बेनीवाल, कैप्टन सुमेर सिंह, कैप्टन सूबे सिंह, सूबेदार महेश कोच, हवलदार उम्मेद सिंह मान, हवलदार शेरसिंह नेहरा, नायब सूबेदार जय सिंह बराला, हवलदार गुरुदयाल शर्मा, हवलदार प्रकाश पिलानिया, हवलदार प्रमोद नेहरा, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार सुनील कुमार और सुनील भड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद हरिसिंह पायल के बलिदान को याद किया और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अंत में ‘बलिदानी योद्धा हरिसिंह पायल अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles