बबाई में मुख्य पाइपलाइन से पानी का रिसाव:जलदाय विभाग की लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
बबाई में मुख्य पाइपलाइन से पानी का रिसाव:जलदाय विभाग की लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
बबाई : बबाई कस्बे में संतोषी माता मंदिर के सामने जलदाय विभाग की मुख्य राइजिंग लाइन में पिछले कुछ दिनों से पानी का रिसाव हो रहा है। यह लाइन कस्बे की पानी की टंकियों को भरने के लिए उपयोग की जाती है। कस्बेवासियों ने बताया कि यह पाइपलाइन जलदाय विभाग के पंप हाउस से आती है और इससे भरी जाने वाली टंकियों के माध्यम से पूरे कस्बे में जलापूर्ति की जाती है।
पिछले कुछ दिनों से इस पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण दिनभर पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने इस समस्या के बारे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। हालांकि, विभाग ने अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2341840


