खेल दिवस पर पोसाना में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं:50 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों ने रस्साकशी में दिखाया उत्साह
खेल दिवस पर पोसाना में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं:50 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों ने रस्साकशी में दिखाया उत्साह
जाखल : खेल दिवस के अवसर पर पोसाना गांव के खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, रिले रेस, वॉलीबॉल प्रतियोगिता और 1500 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। 1500 मीटर दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी दमखम दिखाई।
सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना ने बताया कि प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों सहित अन्य विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इन्द्राज नेहरा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए।
इस आयोजन में कैप्टन जगमाल सिंह, सूबेदार नंददेव सिंह, अंकेश पोसाना, कोच सुनील मरोडिया, इन्दराज नेहरा, बहादुर ढेवा, सुरेश चतरावला, राधेश्याम स्वामी, बहादुर तेतरवाल, ख्यालीराम ढेवा, मुगाराम खैरवा, सांवरमल खैरवा, मंखनलाल बोयल, श्रीचंद ढेवा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही, खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2341886


