[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, वॉलीबॉल में स्वर्ण जयंती स्टेडियम विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, वॉलीबॉल में स्वर्ण जयंती स्टेडियम विजेता

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, वॉलीबॉल में स्वर्ण जयंती स्टेडियम विजेता

झुंझुनूं : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं और आमजन को खेलों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉलीबॉल फाइनल में रोमांचक मुकाबला

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शाम को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबला स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं और आईबीएन स्कूल, गुड्डा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्वर्ण जयंती स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सुरेश कुमार सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Related Articles