[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पपुरना में प्रशासन में स्टेट हाईवे का गड्ढा भरा:ग्रामीणों ने शुक्रवार को किया था प्रदर्शन, हादसे का खतरा बना रहता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पपुरना में प्रशासन में स्टेट हाईवे का गड्ढा भरा:ग्रामीणों ने शुक्रवार को किया था प्रदर्शन, हादसे का खतरा बना रहता था

पपुरना में प्रशासन में स्टेट हाईवे का गड्ढा भरा:ग्रामीणों ने शुक्रवार को किया था प्रदर्शन, हादसे का खतरा बना रहता था

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना में ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे भरवाए। ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं हो रहा था। गहरा गड्ढा होने कारण हादसे का खतरा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

शुक्रवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क के बीच बने गड्ढे को जल्द ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

जेसीबी भेजकर कराया गड्ढा दुरुस्त

ग्रामीणों की चेतावनी के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। विभाग की ओर से मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई और सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे को भरकर दुरुस्त किया गया।

गड्ढा भरने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि मरम्मत से फिलहाल आवागमन में सुधार हुआ है, लेकिन पूरे स्टेट हाईवे का निरीक्षण कर सड़क पर मौजूद अन्य गड्ढों को भी जल्द ठीक किया जाना चाहिए। इससे वाहन चालकों को परेशानी से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

Related Articles