[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा गुजरवास में खेलकूद प्रतियोगिता:सुरेंद्र गुर्जर 100 मीटर दौड़ में प्रथम, सूबेदार रामेश्वर बुजुर्ग दौड़ में अव्वल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा गुजरवास में खेलकूद प्रतियोगिता:सुरेंद्र गुर्जर 100 मीटर दौड़ में प्रथम, सूबेदार रामेश्वर बुजुर्ग दौड़ में अव्वल

मेहाड़ा गुजरवास में खेलकूद प्रतियोगिता:सुरेंद्र गुर्जर 100 मीटर दौड़ में प्रथम, सूबेदार रामेश्वर बुजुर्ग दौड़ में अव्वल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा गुजरवास में खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में सुरेंद्र गुर्जर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रस्सा कस्सी में मेहाड़ा गुजरवास ‘ए’ टीम विजयी रही। बुजुर्ग दौड़ में सूबेदार रामेश्वर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में बुजुर्ग दौड़, रस्सा कस्सी और अन्य खेल शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच नाहर सिंह ने की।

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मदन लाल गुर्जर ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने खेलों के माध्यम से शारीरिक तंदुरुस्ती, आपसी रिश्तों की मजबूती और जीवन में उन्नति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि मेडल मिलना या न मिलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेल के दौरान मिलने वाले अनुभव जीवन भर काम आते हैं।

रस्साकशी में मेहाड़ा गुजरवास ने जीता

आयोजन समिति के सुरेंद्र दायमा और संदीप फौजी ने बताया- रस्सा कस्सी में गांव की दो टीमों ने भाग लिया, जिसमें मेहाड़ा गुजरवास ‘ए’ टीम ने जीत हासिल की। 100 मीटर दौड़ में सुरेंद्र गुर्जर ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं बुजुर्ग दौड़ में सूबेदार रामेश्वर अव्वल रहे।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शीशराम, रामेश्वर, जगमाल सिंह, ढेढाराम, एनआईएस कोच अवकाश दायमा, राहुल, विक्रम, प्रकाश चंद्र, मामराज, नरेश कुमार, हंसराज, ग्यारसी लाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker