रिफंड के बहाने फोन हैक, साइबर ठगों ने 3.23 लाख:चूरू साइबर पुलिस ने 1.42 लाख रुपए करवाए होल्ड
रिफंड के बहाने फोन हैक, साइबर ठगों ने 3.23 लाख:चूरू साइबर पुलिस ने 1.42 लाख रुपए करवाए होल्ड
चूरू : चूरू में रिफंड का झांसा देकर साइबर ठगों ने अमरपुरा निवासी श्रीचंद जाट (63) का मोबाइल फोन हैक कर तीन बैंक खातों से 3 लाख 23 हजार 439 रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 1 लाख 42 हजार रुपए होल्ड करवा दिए हैं।
रिफंड के नाम पर आया था कॉल
साइबर थाना पुलिस के अनुसार, श्रीचंद जाट ने 18 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वालों ने रिफंड के नाम पर उनसे बातचीत की। इसी दौरान ठगों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया और बैंक खातों से ऑनलाइन रकम निकाल ली।
तीन बैंक खातों को बनाया निशाना
ठगों ने श्रीचंद जाट के पंजाब नेशनल बैंक खाते से 34,996 रुपए, एसबीआई खाते से 98,545 रुपए और राजस्थान ग्रामीण बैंक खाते से 1,89,898 रुपए निकाल लिए। तीनों खातों से कुल 3 लाख 23 हजार 439 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। पीड़ित ने घटना के संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर भी तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं।
पुलिस ने 1.42 लाख रुपए होल्ड करवाए
रिपोर्ट मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंकिंग चैनलों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 लाख 42 हजार रुपए की राशि होल्ड करवा दी। इससे ठगी की रकम का एक हिस्सा सुरक्षित होने की उम्मीद बनी है।
मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच
पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और संबंधित लेन-देन की जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि रकम को ट्रेस कर साइबर ठगों तक पहुंचा जा सके। मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर कमल कुमार को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2341432
