[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्ञान सिंह बड़ागांव बने श्री राजपूत करणी सेना के झुंझुनूं जिला प्रभारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्ञान सिंह बड़ागांव बने श्री राजपूत करणी सेना के झुंझुनूं जिला प्रभारी

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिंवसुरी ने जारी किया नियुक्ति पत्र, 27 अगस्त 2027 तक रहेगा कार्यकाल

झुंझुनूं : श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिंवसुरी ने बड़ागांव निवासी ज्ञान सिंह को झुंझुनूं जिला प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 28 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

नियुक्ति पत्र के अनुसार ज्ञान सिंह का कार्यकाल 27 अगस्त 2027 तक रहेगा। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञान सिंह बड़ागांव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पत्र में संगठन के विरुद्ध कार्य करने की स्थिति में पद से मुक्त किए जाने का प्रावधान भी उल्लेखित है।

Related Articles