[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल में आमरण अनशन का असर, पांचवें दिन प्रशासन ने बुलाई वार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल में आमरण अनशन का असर, पांचवें दिन प्रशासन ने बुलाई वार्ता

दिनेश भामासी बोले—कोरे आश्वासनों से नहीं मानेंगे, ठोस लिखित समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय भरतिया (डीबी) अस्पताल में लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आज आमरण अनशन शुरू किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों पक्षों के बीच कल बातचीत प्रस्तावित है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश भामासी ने कहा कि डीबी अस्पताल पूरे जिले के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन व्यवस्थाओं में कमी के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पांच दिन तक शांतिपूर्ण सत्याग्रह के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू करना पड़ा।

दिनेश भामासी ने कहा कि प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया है, लेकिन आंदोलनकारी केवल आश्वासनों पर आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। मरीजों के हित में व्यवस्थाओं में सुधार और मांगों पर ठोस लिखित सहमति मिलने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। अब सभी की नजर कल होने वाली वार्ता पर है। आंदोलनकारियों और अस्पताल प्रशासन के बीच बातचीत से क्या समाधान निकलता है, यह देखना अहम होगा।

Related Articles