गौरी इलेक्ट्रॉनिक ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया भव्य स्वागत
पुष्पवर्षा, शरबत और जलपान की व्यवस्था कर पेश की कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चूरू शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का गौरी इलेक्ट्रॉनिक की ओर से भव्य स्वागत किया गया। एम. हारुन गौरी ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए पुष्पवर्षा, ठंडे पानी, शरबत, जलपान और मिठाई की व्यवस्था की।
जुलूस के मार्ग पर बनाए गए स्वागत मंच से भी पुष्पवर्षा कर लोगों का स्वागत किया गया। आयोजन के माध्यम से कौमी एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने गौरी इलेक्ट्रॉनिक की सेवा और व्यवस्थाओं की सराहना की।
चूरू शहर में जुलूस करीब तीन से चार किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरा। वाहनों के लवाजमे के साथ घोड़े पर राष्ट्रीय ध्वज और झंडे लिए युवा आगे चल रहे थे। शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम-उल-कादरी की अगुवाई में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जुलूस में विधायक हरलाल सहारण, रफीक मंडेलिया, तनवीर खान, बसंत शर्मा, मोहम्मद हुसैन निर्माण, रमजान खान, विमल शर्मा, सत्तार खान, अख्तर खान सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिवक्ता, प्रोफेसर और सर्व समाज के नागरिक मौजूद रहे। मदरसा मदीना-तुल-उलूम, मदरसा सैयदना तौकीर-उल-उलूम के विद्यार्थी तथा सुन्नी दावते-इस्लामी के युवा भी व्यवस्थाओं में सहयोग करते नजर आए।
इस दौरान एडवोकेट इकबाल, जाकिर गौरी, साजिद गौरी, आदिल गौरी, हारुन रशीद लुहार, माना गौरी सहित बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहे। खानका-ए-कादरिया के सैयद अबरार हुसैन कादरी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2339869

