[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद चुनाव में 50 फीसदी युवाओं को टिकट देने का प्रयास: रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर परिषद चुनाव में 50 फीसदी युवाओं को टिकट देने का प्रयास: रफीक मंडेलिया

चूरू कांग्रेस ने तैयार किया उम्मीदवारों का पैनल, जल्द होगी टिकटों की घोषणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चूरू में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडेलिया हाउस स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

रफीक मंडेलिया ने बताया कि चूरू नगर परिषद और रतननगर नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस ऐसे उम्मीदवारों पर रहेगा, जिनके पास चुनाव जीतने की क्षमता हो और जो संगठन के प्रति निष्ठावान रहे हों। कांग्रेस इस बार युवा चेहरों को आगे लाने पर विशेष जोर दे रही है और करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का प्रयास किया जा रहा है।

मंडेलिया ने कहा कि टिकट वितरण में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। जिस वार्ड में जो उम्मीदवार मजबूत होगा, पार्टी उसी को प्राथमिकता देगी। उन्होंने चूरू नगर परिषद और रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस का बहुमत से बोर्ड बनाने का दावा भी किया।

उन्होंने बताया कि चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां की मौजूदगी में चूरू विधानसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी और शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के स्तर पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रफीक मंडेलिया सहित कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, जिला प्रवक्ता जमील चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker