[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवांकुर शिशु अकादमी में रक्षाबंधन पर मेहंदी प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवांकुर शिशु अकादमी में रक्षाबंधन पर मेहंदी प्रतियोगिता

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता छात्राओं को मिला सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अगुना मोहल्ला वार्ड नंबर 46 स्थित नवांकुर शिशु अकादमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा आईफा ने प्रथम, कक्षा 8वीं की तनु ने द्वितीय और कक्षा 6वीं की फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं ने विद्यार्थियों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व मनाया और भाई-बहन के प्रेम एवं स्नेह का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक रमजान खान, प्रधानाध्यापिका नेहा सोनी, वरिष्ठ अध्यापक लुकमान, शकील अहमद, शहजाद, वंदना, बिंदिया, चंद्रकला, उर्मिला, सरिता, सुनीता, चंदा, रितिका, चंद्रकला राजपूत सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker