नगर निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में पुलिस का फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव का संदेश, उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
झुंझुनूं : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार पुलिस जाब्ते के साथ शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरे।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अपनी पूरी तैयारी होने की बात कही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339889

