प्रतीक चौधरी ने संभाला पटवारी का पदभार
भीखनसर पंचायत में मिली जिम्मेदारी, तहसीलदार ने दी शुभकामनाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नयाबास निवासी एवं हाल बिसाऊ निवासी प्रतीक चौधरी पुत्र शिशपाल सिंह ने गुरुवार को बिसाऊ तहसील कार्यालय में पटवारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें भीखनसर पंचायत में पटवारी नियुक्त किया गया है।
पदभार ग्रहण के दौरान तहसील कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रतीक चौधरी और उनके साथ आए लोगों ने तहसीलदार पवन कुमार मीणा का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को भी मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई।
इस अवसर पर प्रतीक चौधरी के पिता शिशपाल चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता सुभाष जांगिड़ दुलचास, महेंद्र जांगिड़, विद्याधर श्योराण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तहसीलदार पवन कुमार मीणा ने प्रतीक चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतीक चौधरी ने कहा कि वे आमजन के कार्यों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सुभाष जांगिड़ दुलचास ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339889

