[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:द्रास में साढ़े 7 साल पहले हुए थे शहीद, रक्षाबंधन पर याद किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:द्रास में साढ़े 7 साल पहले हुए थे शहीद, रक्षाबंधन पर याद किया

शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:द्रास में साढ़े 7 साल पहले हुए थे शहीद, रक्षाबंधन पर याद किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर सम्मान व्यक्त किया।

शहीद की प्रतिमा पर राखी बांधी

श्रीमाधोपुर के हांसपुर की ढाणी बिंजावाली के अमर शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर उनकी बहन मंजू ने राखी बांधी। शहीद महेश निठारवाल 6-राज रिफ बटालियन में सेवारत थे। वे लगभग साढ़े 7 साल पहले 18 अक्टूबर को द्रास सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए भूस्खलन के कारण शहीद हो गए थे।

बसों में दिखी भीड़, रोडवेज ने फेरे बढ़ाए

त्योहार के मद्देनजर शहर में विशेष चहल-पहल देखी गई। महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई, जिसके कारण सुबह से ही बसों में भीड़भाड़ रही। श्रीमाधोपुर रोडवेज डिपो प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे भी बढ़ा दिए थे।

Related Articles