बबाई स्कूल में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता:छात्रों ने घर पर बनाई राखियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार
बबाई स्कूल में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता:छात्रों ने घर पर बनाई राखियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार
बबाई : बबाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने घर से स्वयं राखियां बनाकर भाग लिया।
प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग के अनुसार श्रेष्ठ राखी बनाने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 11-12 वर्ग में तनुश्री ने प्रथम और खुशी कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9-10 वर्ग में रक्षा कुमावत प्रथम तथा पूजा मेघवाल द्वितीय रहीं। वहीं, कक्षा 6-8 वर्ग में जोया ने प्रथम और नव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य रामनिवास जाखड़ ने की। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत तिवाड़ी ने किया। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक बताया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को स्कूल स्टाफ द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्रों और स्कूल स्टाफ ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में रीना शर्मा, रमाकांत तिवाड़ी, मधुसूदन, सुमन, सरिता, प्रियांका, अशोक, मनोज स्वामी, राहुल, शिवपाल, धनकड़, किरण, धरमपाल, पूजा, मेघा विकास, मदन, राजेन्द्र, उमाकांत, रवि, कांसीराम, निखिल सहित समस्त स्कूल परिवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2339869

