जसरापुर रामलीला के दूसरे दिन गूंजे जय श्रीराम के जयकारे:राम जन्म से ताड़का वध तक की लीलाओं का मंचन, कलाकारों ने जीवंत अभिनय से मोहा मन
जसरापुर रामलीला के दूसरे दिन गूंजे जय श्रीराम के जयकारे:राम जन्म से ताड़का वध तक की लीलाओं का मंचन, कलाकारों ने जीवंत अभिनय से मोहा मन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य और ग्रामवासियों के सहयोग से बड़ा मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। अशोक सेन के निर्देशन में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन भगवान राम के जन्म से लेकर ताड़का वध तक की लीलाओं का मंचन हुआ। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का जीवंत अभिनय कर दर्शकों को रामायण की कथा से रूबरू करवाया।
भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में मनाई खुशियां
रामलीला मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि दूसरे दिन पृथ्वी के धेनु रूप धारण कर ब्रह्मा जी के पास जाने, देवताओं द्वारा भगवान विष्णु का स्मरण करने और श्रृंगी ऋषि द्वारा राजा दशरथ को पुत्रेष्टि यज्ञ करवाने के प्रसंग दिखाए गए। इसके बाद भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप में प्रकट होने और माता कौशल्या के आग्रह पर शिशु रूप धारण करने की लीला का मंचन हुआ। राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म पर अयोध्या में खुशियां मनाने तथा गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों के नामकरण संस्कार का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।
राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का वध
इसके बाद निशाचरों द्वारा विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डालने पर उनके राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह करने की लीला दिखाई गई। राम और लक्ष्मण ने सुबाहु, त्रिसरा और ताड़का का वध कर विश्वामित्र के यज्ञ को निर्विघ्न पूर्ण करवाया। इन प्रसंगों के मंचन को दर्शकों ने सराहा।
कलाकारों ने निभाए विभिन्न किरदार
रामलीला में दशरथ का किरदार रमाकांत पुजारी, सुमंत का सुरेंद्र तिवाड़ी, गुरु वशिष्ठ का दीपू दादा, श्रृंगी ऋषि का भली शर्मा, राम का रवि स्वामी, लक्ष्मण का गर्वित योगी, भरत का पीयूष राजपूत, शत्रुघ्न का सूक्ष्म सेन और ताड़का का किरदार संजय स्वामी ने निभाया।
इस अवसर पर मोनू केडिया, अंकित गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजय शास्त्री, सिद्धार्थ शर्मा, महेंद्र टेलर, छगनलाल शर्मा, अश्वनी पटनिया, विजय सोनी, हरपाल सिंह, जितेंद्र कुमावत, रघुवीर योगी, अनिल स्वामी, जयनीत, रणजीत योगी, राजेंद्र टेलर, विष्णु सोनी, रजत पुजारी और विजय खींची सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450032


