गोठड़ा में शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर बांधी राखी:बहनें और बेटी बोली – यहां आकर लगता है, वो हर त्योहार पर हमारे साथ है
गोठड़ा में शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर बांधी राखी:बहनें और बेटी बोली - यहां आकर लगता है, वो हर त्योहार पर हमारे साथ है
खेतड़ी : खेतड़ी के गोठड़ा गांव में रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधकर त्योहार मनाया। शहीद धर्मपाल सैनी की तीन बहनें चंपा, सुमन और अनीता प्रतिमा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने अपने भाई को नमन करते हुए राखी बांधी। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। बहनों ने कहा कि उनका भाई देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ, लेकिन वह आज भी उनके दिलों में जिंदा है और उनकी यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि वे हर वर्ष रक्षाबंधन पर शहीद की प्रतिमा पर आकर अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करती हैं।

बेटी बोली – हर त्योहार पर यहां आते है
शहीद धर्मपाल सैनी की बेटी किरण ने बताया – वह भी हर त्योहार पर अपने पिता की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें नमन करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के सामने आने पर पिता की यादें ताजा हो जाती हैं और वे उनके लिए हमेशा प्रेरणा तथा गर्व का प्रतीक रहेंगे।
साल 2000 में हुए थे सेना में भर्ती
शहीद धर्मपाल सैनी 6 जून 2000 को भारतीय सेना की फर्स्ट गार्ड में भर्ती हुए थे। उन्होंने सेना में रहते हुए कई ऑपरेशनों में भाग लिया और अपने शौर्य का परिचय दिया। भारतीय सेना ने उन्हें साउथ अफ्रीका के कांगो में भेजी गई शांति सेना में शामिल किया था। कांगो में शांति सेना में तैनात रहते हुए वे 15 अक्टूबर 2012 को देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
इस अवसर पर किरण सैनी, चंपा सैनी, सुमन सैनी, अनिता सैनी, हरिराम गुर्जर, महेंद्र, सुरेश, बहादुर सिंह, भीम सिंह, राधेश्याम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2339869

