[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी-नीमकाथाना हाईवे पर गहरा गड्ढा बना परेशानी का सबब:स्टेट हाईवे-13 पर ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी-नीमकाथाना हाईवे पर गहरा गड्ढा बना परेशानी का सबब:स्टेट हाईवे-13 पर ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी-नीमकाथाना हाईवे पर गहरा गड्ढा बना परेशानी का सबब:स्टेट हाईवे-13 पर ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी-नीमकाथाना मार्ग पर करमाड़ी-पपुरना के बीच सड़क पर एक गहरा गड्ढा ग्रामीणों और राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। प्रशासन को कई बार सूचित करने के बावजूद इस मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढे के कारण आए दिन छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

गड्ढे में फंसी राजस्थान लोक परिवहन की बस।
गड्ढे में फंसी राजस्थान लोक परिवहन की बस।

करमाड़ी-पपुरना के बीच गड्ढा बड़ा हुआ

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने बताया कि खेतड़ी से नीमकाथाना तक करीब एक वर्ष पहले सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन कई जगह काम अधूरा छोड़ दिया गया। करमाड़ी-पपुरना के बीच ये गड्ढा पानी जमा होने से लगातार बड़ा होता जा रहा है। बारिश के बाद इसमें पानी भर जाने से इसकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस गड्ढे में एक बार 108 एंबुलेंस भी फंस चुकी है, जिससे आपातकालीन सेवाओं में बाधा आई थी। इसके अलावा, कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

सड़क की खराब स्थिति को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को नहीं भरा गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने किसी बड़े हादसे से पहले सड़क की मरम्मत की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker