[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के नरहड़ मेले में रक्तदान शिविर:52 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के नरहड़ मेले में रक्तदान शिविर:52 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पिलानी के नरहड़ मेले में रक्तदान शिविर:52 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पिलानी : पिलानी की नरहड़ में बनदेव जी महाराज के मेले के अवसर पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीवनधारा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

युवाओं में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह

शिविर में युवाओं में रक्तदान के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। जीवनधारा संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी अक्षय विद्रोही और रणवीर सिंह ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सक्रिय भूमिका निभाने का आह्लान

पदाधिकारियों ने युवाओं से भविष्य में भी अधिक संख्या में रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जीवनधारा संकल्प फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यों में युवाओं की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles