[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने मेहाड़ा जाटूवास में चलाया जागरूकता अभियान:कहा- मादक पदार्थों के सेवन, भंडारण, क्रय-विक्रय की सूचना तुरंत दें; शपथ दिलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने मेहाड़ा जाटूवास में चलाया जागरूकता अभियान:कहा- मादक पदार्थों के सेवन, भंडारण, क्रय-विक्रय की सूचना तुरंत दें; शपथ दिलाई

पुलिस ने मेहाड़ा जाटूवास में चलाया जागरूकता अभियान:कहा- मादक पदार्थों के सेवन, भंडारण, क्रय-विक्रय की सूचना तुरंत दें; शपथ दिलाई

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा जाटूवास खेल मैदान परिसर में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें नशावृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों के सेवन, परिवहन, क्रय-विक्रय की रोकथाम और उनके दुष्प्रभावों के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नवयुवक मंडल टीम को “मादक पदार्थ सेवन को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में युवाओं को मादक पदार्थों के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्हें जीवन में कभी भी मादक पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने लोगों से थाना क्षेत्र में कहीं भी मादक पदार्थों के सेवन, भंडारण, क्रय-विक्रय या परिवहन की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।

यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। शराब पीकर, बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने की हिदायत दी गई, साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर खेल स्टेडियम में नवयुवक मंडल टीम और स्कूल के विद्यार्थियों के सहयोग से 101 फलदार, छायादार, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में थानाधिकारी रामनारायण चोयल, एएसआई कल्याण सिंह, पंकज कुमार, रोहिताश, प्रवीण कुमार, राजपाल, सुरेंद्र, सुनील कुमार, बिक्रम सिंह, सत्यवीर सिंह, महीपाल सिंह, जयप्रकाश, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles