त्यौदा में राजपूत एकता समारोह की बैठक आयोजित:7 सितंबर को महाराजा नरदेव की मूर्ति का अनावरण होगा, युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी
त्यौदा में राजपूत एकता समारोह की बैठक आयोजित:7 सितंबर को महाराजा नरदेव की मूर्ति का अनावरण होगा, युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी
खेतड़ी : खेतड़ी के त्यौदा गांव में महाराजा नरदेव की स्मृति में आयोजित होने वाले राजपूत एकता समारोह को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इस समारोह के दौरान 7 सितंबर को महाराजा नरदेव की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम पपुरना स्थित शाकंभरी माता मंदिर परिसर में होगा।
आयोजकों के अनुसार, समारोह में महाराजा नरदेव के जीवन, उनके योगदान और समाज के प्रति उनके आदर्शों को याद किया जाएगा। इस दौरान समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश भी दिया जाएगा।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं। समाज के लोगों से अपील की गई कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह को सफल बनाएं और राजपूत एकता का परिचय दें। इस बैठक में नरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, रामौतार सिंह, अमरसिंह, पूर्ण सिंह, श्रवण सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2337603


