रोडवेज बस ने महिला के पैरों को कुचला:भीड़ में चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ा, नीचे गिरते ही हुआ हादसा
रोडवेज बस ने महिला के पैरों को कुचला:भीड़ में चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ा, नीचे गिरते ही हुआ हादसा
झुंझुनूं : झुंझुनूं रोडवेज बस डिपो में गुरुवार को बस में चढ़ते समय भीड़ के बीच एक महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इसी दौरान हनुमानगढ़ डिपो की रोडवेज बस का टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसका पैर टूट गया। हादसे के बाद यात्रियों ने बस रुकवाई और महिला को बाहर निकाला। डिपो की महिला कर्मचारियों ने उसे ऑटो से बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला जयपुर से अपने पीहर मलसीसर जा रही थी और झुंझुनूं में बस बदलने के दौरान हादसे का शिकार हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला जयपुर से झुंझुनूं पहुंची थी। यहां से मलसीसर जाने वाली दूसरी बस में सवार होने के लिए वह प्लेटफॉर्म पर पहुंची। बस में यात्रियों की अधिक भीड़ थी। चढ़ते समय महिला का संतुलन बिगड़ा और वह बस के नीचे गिर गई। इससे पहले कि ड्राइवर बस रोक पाता, बस का टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। दर्द से महिला चीख-पुकार कर रोने लगी।
हादसे के बाद डिपो में मची अफरा-तफरी
घटना के तुरंत बाद रोडवेज बस डिपो में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों ने बस रुकवाई और घायल महिला को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिपो परिसर में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी और लोगों की भागदौड़ दिखाई दे रही है।
महिला कर्मचारियों ने ऑटो से अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद रोडवेज डिपो की महिला कर्मचारियों ने घायल महिला को ऑटो रिक्शा से बीडीके अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद महिला के परिजन उसे आगे के इलाज के लिए अपने साथ ले गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। अस्पताल में घायल महिला ने पुलिस को बताया कि वह जयपुर से अपने पीहर मलसीसर जा रही थी। झुंझुनूं बस डिपो पर बस बदलते समय भीड़ के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इसी दौरान बस का टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2337606


