[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैसाें के विवाद में युवक पर हमला, 5 पर केस-दर्ज:बदमाशों ने लोहे की चैन से हमला कर घायल किया, सिर, कमर और आंख पर आई चोटें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पैसाें के विवाद में युवक पर हमला, 5 पर केस-दर्ज:बदमाशों ने लोहे की चैन से हमला कर घायल किया, सिर, कमर और आंख पर आई चोटें

पैसाें के विवाद में युवक पर हमला, 5 पर केस-दर्ज:बदमाशों ने लोहे की चैन से हमला कर घायल किया, सिर, कमर और आंख पर आई चोटें

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रुपयों के लेन-देन को लेकर बुधवार रात 9 बजे 5 लोगों ने युवक पर लोहे की चैन से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया।घायल को BDK हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

लंबे समय से रुपयों का लेनदेन का विवाद था

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित मुबारिक उर्फ सेठी का अकरम पुत्र मुमताज मंत्री के साथ काफी समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। बुधवार रात को करीब 9 बजे मुबारिक ने अपने बकाया पैसों के लिए अकरम को कॉल किया था। ​आरोप है कि अकरम ने उसे पैसे देने के बहाने शहर के ‘दो नंबर रोड’ पर बुलाया। जैसे ही मुबारिक अपनी बाइक लेकर वहां पहुंचा तो वहां बैठे बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।

मुबारिक के चेहरे पर भी चोट आई है।
मुबारिक के चेहरे पर भी चोट आई है।

सिर और चेहरे पर जोरदार हमला किया

​मुबारिक ने बताया- जैसे ही मैं वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उसके सिर पर लोहे की चैन से जोरदार हमला कर दिया। इसके बाद अकरम समेत करीब 5 लोगों ने मिलकर उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। ​मारपीट में वह मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। उसे यह तक याद नहीं रहा कि उसे कब और कैसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77