[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर फतेहपुर में निकला भव्य जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर फतेहपुर में निकला भव्य जुलूस

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, नात-ए-पाक की सदाओं से गूंजा शहर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर फतेहपुर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा प्रतिभागियों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की। बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। नात-ए-पाक की सदाओं से शहर का माहौल खुशनुमा नजर आया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

Related Articles