[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद थाने में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद थाने में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

थानाधिकारी गिरधारी लाल ने कहा—बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद पुलिस थाने में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। स्कूली छात्राओं ने थाने पहुंचकर थानाधिकारी गिरधारी लाल सहित पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को उपहार देकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया और उन्हें निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

थानाधिकारी गिरधारी लाल ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिस आमजन और विशेष रूप से बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। छात्राएं बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई जारी रखें और आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और भाईचारा मजबूत होता है तथा पुलिस के प्रति बनी दूरी कम होती है। इस अवसर पर थानाधिकारी ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles