[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोलाखेड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

धोलाखेड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी

धोलाखेड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी

नवलगढ़ : धोलाखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से वाहन आने के कारण दोनों बाइक सड़क की एक ही साइड में आ गईं और इसी दौरान टकरा गईं।

घायलों की पहचान पनिहारवास निवासी नंदू सैनी (25) पुत्र चौथमल, लीलाराम मेघवाल (35) पुत्र नानूराम और बीरबल सैनी (35) पुत्र श्योनाथ के रूप में हुई है। तीनों युवक जाखल स्थित सरकारी अस्पताल में टाइल्स लगाने का काम करने के बाद अपनी बाइक से गांव पनिहारवास लौट रहे थे।

राहगीरों ने घायलों को तुरंत मदद की

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें अपनी गाड़ी से गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

बताया गया है कि दूसरी बाइक पर सवार युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसके कारण उसे अपेक्षाकृत कम चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

Related Articles