[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज इस्लामपुर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श देंगी डॉ. गुलशन बानो

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज इस्लामपुर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श देंगी डॉ. गुलशन बानो

आज इस्लामपुर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श देंगी डॉ. गुलशन बानो

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को डॉ. गुलशन बानो गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श देंगी। सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत डॉ. बानो गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आयरन व गर्भ में पल रहे बच्चों की विभिन्न जांच कर महिलाओं को उचित परामर्श देंगी। गौरतलब है कि डॉ. गुलशन बानो काफी लंबे समय से इस अभियान से जुड़कर इस्लामपुर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श दे रही हैं।

Related Articles