गांगियासर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला, अमन-शांति का दिया संदेश
गांगियासर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला, अमन-शांति का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : निकटवर्ती गांव गांगियासर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की आमद की खुशी में बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पैगंबर की शिक्षाओं एवं जीवन पर तकरीर की गई।
समाजसेवी याकूब खान ने बताया कि जुलूस जुमा मस्जिद से रवाना होकर बस स्टैंड व कलेक्ट्री मोहल्ले से होते हुए वापस मस्जिद पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और अमन, भाईचारे व इंसानियत का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान बिसाऊ थाने के एएसआई इंद्रराज सिंह सहित पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2335159


