[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कांग्रेस की नगरपालिका चुनाव की तैयारी:पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए, भागीदारी का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कांग्रेस की नगरपालिका चुनाव की तैयारी:पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए, भागीदारी का आह्लान

खेतड़ी में कांग्रेस की नगरपालिका चुनाव की तैयारी:पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए, भागीदारी का आह्लान

खेतड़ी : खेतड़ी में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कुमावत धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन भी लिए गए, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और दावेदारों की भीड़ उमड़ी।

ताकत के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ थे, जबकि अध्यक्षता प्रधान मनीषा गुर्जर ने की। कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में विजय संकल्प के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया। पदाधिकारियों ने जोर दिया कि चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर कांग्रेस नगरपालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। वार्ड स्तर पर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों ने खेतड़ी के चहुंमुखी विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। आगामी दिनों में वार्ड स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी चर्चा हुई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता सैनी, लीलाधर सैनी, शेर सिंह कृष्णिया, पाबूदान सिंह, श्रवतदत नारनौलिया, चुनीलाल चनेजा, शंकर बीलवा, प्रकाश अवाना सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद थे।

Related Articles