जसरापुर हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान:हनुमानजी को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ, भजन संध्या भी हुई
जसरापुर हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान:हनुमानजी को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ, भजन संध्या भी हुई
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के मुख्य बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सावन महीने के अवसर पर पुजारी विनोद जोशी के सानिध्य में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का मंगलवार को भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंगलवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान भगवान हनुमानजी और भगवान शिव का आकर्षक शृंगार किया गया। पूजा के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महाआरती के बाद भंडारे में उमड़ी भीड़
महाआरती के पश्चात भगवान हनुमानजी को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। मुख्य बस स्टैंड पर वाहन खड़े करने वाले मालिकों, ड्राइवरों और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही।
जागरण में देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु
इससे पूर्व सोमवार रात मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया। हीरालाल अवाना, मीनू अवाना, सविता, सुमन खटानी, संजना चौधरी एवं उनकी पार्टी ने भगवान शिव और हनुमानजी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले जागरण में श्रद्धालु भक्ति गीतों में रमते रहे और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।
अखंड जलाभिषेक सहित हुए कई धार्मिक आयोजन
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का अखंड जलाभिषेक भी किया गया। इसके साथ मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को भंडारे के साथ सभी धार्मिक आयोजनों का विधिवत समापन हुआ।
श्रद्धालु रहे मौजूद
समापन अवसर पर सत्यवीर फौजी, सतपाल छाबड़ी, रघुवीर योगी, विक्रम राठी, सोनू निर्वाण, सुभाष केडिया, प्रमोद धानिया, सलमान टीलु, केदार खिंची, प्रकाश ठेकेदार, राजकुमार निर्वाण, कपिल धानिया, सुशील कुमावत, होशियार सेदुका, संदीप धानिया, राजेश मोधोगड़िया, कुलदीप नायक, कैलाश नाई, विनोद जांगिड़ सहित जयंती देवी, प्रियंका जोशी, सविता देवी, सरोज देवी, अनिता देवी, राजबाला देवी, निशा योगी समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333482


