ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिद-अल-हाशमी में जलसे का आयोजन
बच्चों ने सवाल-जवाब प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, नात-ए-पाक से बांधा समां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मस्जिद -अल -हाशमी में भव्य धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इस दौरान मस्जिद परिसर का माहौल पूरी तरह रूहानी और नूरानी नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच विशेष इस्लामी सवाल-जवाब प्रतियोगिता (क्विज) आयोजित की गई। बच्चों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और इस्लाम के इतिहास से जुड़े सवालों के सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके बाद नन्हे बच्चों ने बेहद खूबसूरत आवाज में नात-ए-पाक पेश की। बच्चों की मासूम और रूहानी आवाज में पढ़ी गई नातों से जलसे में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और पूरा माहौल आध्यात्मिक भावनाओं से भर गया। बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जलसे में उलेमा-ए-किराम ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत, उनकी शिक्षाओं और इंसानियत, भाईचारे तथा अमन का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नबी-ए-पाक से सच्ची मोहब्बत उनके बताए हुए रास्ते और आदर्शों को अपनी जिंदगी में अपनाने से साबित होती है। जलसा में मौलाना सबीर मिस्वाहि,मोलाना नशरूल्लाह अतारी, मौलाना याकूब मिस्बाही, मौलाना हाफिज कुर्बान इमाम हाशमी मस्जिद, एवं सदर इनायत खान, मोहम्मद अली पठान, अहमद अली कादरी, गुलाम हुसैन सोलंकी एडवोकेट, हाजी शरीफ सोलंकी, निजाम खान मोयल, साबिर खान, साबिर तुगलक, मोहम्मद सलीम भाटी, गजल भाटी आदिल बेहलिम,शेर मोहम्मद खान, मुस्लिम खान, एवं काफी संख्या में गणमान्य जन व महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
जलसे का समापन दुआ और नात-ओ-मनकबत के साथ हुआ। इस दौरान मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। कार्यक्रम के अंत में तब्रुक का वितरण कर सलातो- सलाम पढ़ा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333370


