माकपा रींगस, खंडेला निकाय चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार:तहसील कमेटी की बैठक में लिया निर्णय, प्रभारी भी नियुक्त किए
माकपा रींगस, खंडेला निकाय चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार:तहसील कमेटी की बैठक में लिया निर्णय, प्रभारी भी नियुक्त किए
रींगस : रींगस की रामेश्वर कॉलोनी स्थित किसान सभा भवन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तहसील कमेटी की बैठक हुई। कामरेड सुभाष नेहरा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि माकपा रींगस और खंडेला नगर पालिका क्षेत्रों में होने वाले आगामी निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।
बैठक में सभी तहसील सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया। पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के चयन और टिकट वितरण हेतु प्रभारी भी नियुक्त किए गए। नगर पालिका रींगस क्षेत्र के लिए कामरेड केशाराम धायल को, जबकि नगर पालिका खंडेला क्षेत्र के लिए कामरेड सुभाष नेहरा को प्रभारी बनाया गया है।
बैठक के दौरान तहसील कमेटी द्वारा जनहित में किए गए आंदोलनों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, अखिल भारतीय किसान सभा के तारानगर (चूरू) में हुए राज्य सम्मेलन में रींगस की तारा धायल को राजस्थान राज्य की संयुक्त सचिव चुने जाने पर उन्हें बधाई दी गई और खुशी व्यक्त की गई।
इस बैठक में माकपा जिला पर्यवेक्षक कामरेड हजारीलाल शर्मा भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में कामरेड सागरमल धायल, हजारीलाल शर्मा, सुभाष नेहरा, केशाराम धायल, सूरजभान धायल, गोपाल सिंह बाजिया, भूदाराम बगड़िया, तारा धायल, जवाहर सिंह, सागर बगड़िया, सुरेंद्र खोखर, दीपचंद, मदनलाल बाजिया सहित अनेक माकपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333372


