[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8.10 लाख से बना यात्री विश्राम शेड का लोकार्पण:विधायक बोले- छोटी सुविधाएं भी ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

8.10 लाख से बना यात्री विश्राम शेड का लोकार्पण:विधायक बोले- छोटी सुविधाएं भी ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण

8.10 लाख से बना यात्री विश्राम शेड का लोकार्पण:विधायक बोले- छोटी सुविधाएं भी ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण

नीमकाथाना : ग्राम पंचायत गणेश्वर ढाणी नई कोठी में विधायक कोष से 8.10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित यात्री विश्राम टिन शेड का लोकार्पण किया गया। विधायक सुरेश मोदी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यात्री विश्राम शेड बनने से राहगीरों और ग्रामीणों को बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि क्षेत्र में आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यात्री विश्राम स्थल बनने से खासकर गर्मी और बारिश के दौरान राहगीरों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना, आमजन की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और गांव-ढाणी तक विकास कार्य पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

छोटी सुविधाएं भी ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण

विधायक मोदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी सुविधाएं भी आमजन के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। यात्री विश्राम शेड से यहां आने-जाने वाले लोगों को बैठने और कुछ समय आराम करने की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में घासीराम अग्रवाल, अवतार गुर्जर, बंसी पीटीआई, नरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने यात्री विश्राम शेड के निर्माण के लिए विधायक सुरेश मोदी का आभार जताया।

Related Articles