[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धनूरी में 37वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धनूरी में 37वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

धनूरी में 37वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

धनूरी : शहीद मेजर श्री एम.एच. खान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनूरी में आयोजित 37वीं ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्था प्रधान श्रीमती संतोष डूडी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विभाग की ओर से नियुक्त निर्णायकों ने निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिताओं का संचालन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। संस्था प्रधान ने सफल आयोजन के लिए निर्णायकों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार जताया तथा चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles