[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली:प्रतियोगिताओं और गोष्ठियों से भी फैलाया जा रहा जागरूकता संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली:प्रतियोगिताओं और गोष्ठियों से भी फैलाया जा रहा जागरूकता संदेश

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली:प्रतियोगिताओं और गोष्ठियों से भी फैलाया जा रहा जागरूकता संदेश

परसरामपुरा : परसरामपुरा के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों और जन समुदाय में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह रैली भारत सरकार की पीएम श्री स्कूलों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने की योजना के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा थी।

प्रधानाचार्या पुष्पा शेखावत और यथावत् प्रधानाचार्य भंवरलाल मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और अपने घरों व आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया।

पीएम श्री प्रभारी जितेंद्र कुमार पंवार और कार्यक्रम प्रभारी कैलाश चंद सैनी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्कूलमें कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, समुदाय को सूखे और गीले कचरे को अलग करने की जानकारी दी जा रही है, तथा जन समुदाय के साथ परिचर्चा और गोष्ठियां भी आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles